Products Search

Tuesday, 10 December 2013

अपने मोबाइल को माउस और की-बोर्ड के रूप में इस्तेमाल करें ।

अगर आप के पास एंड्राइड मोबाइल है तो आप उसका इस्तेमाल वायर लेस माउस और की बोर्ड के रूप में कर सकते हैं ।इसके लिए आप को अपने एंड्राइड मोबाइल में और अपने कंप्यूटर में एक remote mouse नाम का सॉफ्टवेर इंस्टाल करना होगा । सब से पहले आपयहाँ से अपने कंप्यूटर के लिए remote mouse सॉफ्टवेर को डाउनलोड करें और उसको अपने कंप्यूटर में इंस्टाल करे ये एक छोटा सिर्फ300 kb का सॉफ्टवेर है।इसको इंस्टाल करने के बाद कंप्यूटर के टास्क बार में इसका एक छोटा आईकन बन जायेगा उसको राईट क्लिककरें वहा आप को show IP address लिखा हुवा मिलेगा उसको क्लिक करें ।




क्लिक करने के बाद डेस्कटॉप पर एक छोटा विंडो खुलेगा उसमे एक ip address लिखा होगा जिसको एंड्राइड मोबाइल में इनस्टॉल किये गए remote mouse सॉफ्टवेर में टाइप करना होगा {कंप्यूटर में इंस्टाल करने के बाद remote mouse सॉफ्टवेर को यहाँ से डाउनलोड करके अपने मोबाइल में इनस्टॉल करे और फिर सॉफ्टवेर को ओपन करे और ओपन करने के बाद ip को उसमे टाइप करें }।इस सॉफ्टवेर के द्वारा किसी भी एंड्राइड मोबाइल को वायर लेस माउस और की बोर्ड में बदला जा सकता है इस सॉफ्टवेर का लाभ उठाने के लिए मोबाइल और कंप्यूटर दोनों में इन्टरनेट की सुविधा होनी चाहिए तभी ये काम करेगा ।

"किंग सॉफ्ट ऑफिस" एंड्राइड मोबाइल के लिए फ्री में डाउनलोड करें !

किंग सॉफ्ट ऑफिस यह अकेला फ्री एंड फुल फीचर्ड एंड्राइड मोबाइल ऑफिस ऐप होने का दावा करता है!ये सॉफ्टवेर इस्तेमाल करने में यह जितना आसान है, फीचर्स के मामले में उतना ही दमदार है! 


किंग सॉफ्ट ऑफिस के द्वारा एंड्राइड मोबाइल में कुल मिला के 23 तरह के फाइल को खोला जा सकता है !
ये एंड्राइड ऑफिस सॉफ्टवेर इनबिल्ट फाइल मैनेजर फाइलों को तलाशने और ऑर्गनाइज करने का काम बहुत आसान कर देता है! इस सॉफ्टवेर के द्वारा डॉक्यूमेंट्स को ईमेल करना और ईमेल में आए डॉक्यूमेंट्स को इस्तेमाल करना भी आसान है!किंग सॉफ्ट ऑफिस के द्वारा क्लाउड स्टोरेज सविर्सेज से डॉक्यूमेंट्स को डाउनलोड, अपलोड और एक्सेस भी कर सकते हैं और किसी डॉक्यूमेंट्स को बुकमार्क करना, पीडीएफ के रूप में सेव करना या स्पेल चेक करना भी आसान है!किंग सॉफ्ट ऑफिस एंड्राइड 2.0 और इससे नए वर्सन को सपोर्ट करता है !ये सॉफ्टवेर डाउनलोड के लिए गूगल प्ले पर फ्री में उपलब्ध है !

कंप्यूटर के कुछ ज़रूरी और मज़ेदार शॉर्ट-कट |

अगर आप कंप्यूटर के इस्तेमाल में शॉर्ट-कट का इस्तेमाल करें तो आप का बहुत सारा कीमती वक़्त बच सकता है और कंप्यूटर में काम करने में भी बहुत आसानी हो जाती है |वेसे तो कंप्यूटर में बहुत सारे शॉर्ट-कट होते हैं लेकिन कुछ शॉर्ट-कट ऐसे हैं जिनकी जरुरत हमें हर रोज पड़ती है और अगर हम इनको याद कर ले इनकी आदत डाल ले तो कंप्यूटर पर काम करना बहुत ही आसान और मज़ेदार हो जायेगा | 

from google
  • WINDOWS KEY + E को एक साथ दबा के आप बिना माउस क्लिक किए My Computer को खोल सकते हैं।

  • किसी फाइल, फोल्डर,ऑडियो,विडियो या फोटो के प्रोपर्टी को देखने के लिए आप Alt + Enter को एक साथ दबाये आप के सामने उस फाइल की प्रोपर्टी खुल जाएगी |
  • अगर आप किसी प्रोग्राम, सॉफ्टवेर या फोल्डर का शॉर्ट-कट बनाना चाहते हैं तो Control + Shift को दबाते हुए माउस के द्वारा ड्रैग करें।
  • कंप्यूटर के डेस्कटॉप पर खुले हुवे विंडो को एक साथ मिनिमाइज करने के लिए आप की-बोर्ड में Windows Key + M को एक साथ दबायें सारे खुले हुवे विंडो एक साथ मिनिमाइज हो जायेंगे।
  • अगर आप किसी फाइल को Recycle Bin में भेजे बिना डिलीट करना चाहते हैं तो Shift+ Delete बटन को दबाएँ।
  • अगर आप के माउस का राईट क्लिक बटन काम नहीं करता है ख़राब हो गया है और आप को उसकी जरुरत पड़ जाये तो आप Shift + F10 को एक साथ दबा के राईट क्लिक का काम ले सकते हैं|
  • अगर आप किसी फाइल को खोजना चाहते है तो आप F3 बटन दबा के सर्च बॉक्स को खोल सकते हैं या अगर आप किसी वेबसाइट,टेक्स्ट पेज या किसी भी फाइल में कोई शब्द खोजना चाहते हैं तो आप F3 बटन दबा के खोज सकते हैं |
  • कंप्यूटर के डेस्कटॉप पर खुले हुवे विंडो को एक साथ मिनिमाइज करने के लिए आप की-बोर्ड में Windows Key + M को एक साथ दबायें सारे खुले हुवे विंडो एक साथ मिनिमाइज हो जायेंगे।और मिनिमाइज किये हुवे विंडो को मैक्सिमाइज करने के लिए Windows Key +shift+ M को एक साथ दबाएँ |
  •  अगर आप के डेस्कटॉप पर कोई सॉफ्टवेर खुला है ,कोई फोल्डर ओपन है या फिर कोई फोटो आप ने खोल रखा है तो उसको आप Alt + F4 को दबा के बंद कर सकते हैं |
  • Control + EscPE को एक साथ दबा के आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में स्टार्ट मेन्यू को खोल सकते हैं या फिर आप सिर्फ विंडो बटन दबा के भी स्टार्ट मेन्यू को ओपन कर सकते हैं |
  • विंडोज मैक्सिमाइज : मिनिमाइज किए हुए सभी प्रोग्राम्स और फाइलों को मैक्सिमाइज करने के लिए Windows Key +shift+ M को आजमाएं।
  • अगर आप अपने कंप्यूटर में किसी फाइल की एक और कॉपी बनाना चाहते हैं तो Control बटन को दबा के रखे और फाइल को माउस से ड्रैग करें। उसकी एक और कॉपी बन जाएगी।
  • अगर आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप को थोड़ी देर के लिए लाक करना चाहते है तो Windows + L बटन दबाकर सिस्टम को लॉक कर सकते हैं ।
  • अगर आप अपने ब्लॉग के लिए पोस्ट लिख रहे हो और आप को डेस्कटॉप पर कुछ देखना हो तो आप को अपना ब्राउसर मिनिमाइज करने की जरुरत नहीं है आप अपने की-बोर्ड में Windows Key +D को एक साथ दबाये आप का ब्राउसर अपने आप मिनिमाइज हो जायेगा और दुबारा दबाने से मैक्सिमाइज हो जायेगा |

इस प्रिंटर को पॉकेट में ले कर घूम सकते हैं !

अगर आप को कभी प्रिंटआउट निकलवाना होता है तो आपको दुकानों के चक्कर काटने पड़ते है और अगर जिस के पास घर में प्रिंटर है उन्हें यह तकलीफ नहीं उठानी पड़ती है !लेकिन अब बाजार में एक ऐसा प्रिंटर आ गया है जिसको आप अपनी जेब में रख के कही भी ले जा सकते हैं और किसी भी फोटो का प्रिंट आउट बहुत आसानी से निकाल सकते हैं !प्रिंटर की दुनिया में कदम रखते हुए एलजी ने इस पॉकेट प्रिंटर के रूप में एक बड़ा धमाका किया है। एलजी पीडी 233 पॉकेट फोटो एक मोबाइल की तरह है जिसे आप कहीं भी आसानी से लेकर घूम सकते हैं।


इस प्रिंटर की सब से खास बात ये है की इस प्रिंटर को बिना तार के किसी भी एंड्राइड, आई फोन, कंप्यूटर या लैपटॉप से जोड़ा जा सकता है इस प्रिंटर में ब्लू टूथ की सुविधा है और इस प्रिंटर के द्वारा किसी फोटो को प्रिंट करने से पहले एडिट भी किया जा सकता है!मात्र 212 ग्राम वाले इस प्रिंटर की सहायता से आप करीब 1000 पेज प्रिंट कर सकते हैं। यह करीब 40 सेकेंड के भीतर आपको पेपर प्रिंट करके दे सकता है जिसकी वजह से आपको ज्यादा इंतजार करने की भी जरूरत नहीं होगी!
इस प्रिंटर को इस्तेमाल करने के लिए पॉवर की ज़रूरत पड़ती है और पॉवर के लिए इस प्रिंटर को चार्ज करना पड़ता है लेकिन इस प्रिंटर को चार्ज होने में सिर्फ 1 घंटा 30 मिनट लगता है और एक बार चार्ज होने के बाद 25 पेज स्ट्रेच कर सकते हैं। इस प्रिंटर में 2.0 जिंक फोटो पेपर लगता है!
अगर आप इसको खरीदना चाहत हैं तो इसके लिए आप को 15,000 रूपये की कीमत चुकानी पड़ेगी! अगर बात कीमत की, की जाये तो ये बहुत महंगा है क्यों की इस कीमत में एक से एक प्रिंटर बाज़ार में उपलब्ध हैं जिनका इस्तेमाल फोटो प्रिंट आउट के आलावा भी और बहुत सारे काम में किया जा सकता है जबकि एलजी पीडी 233 पॉकेट प्रिंटर से सिर्फ फोटो ही प्रिंट किया जा सकता है !

Samsung Galaxy M10s (Metallic Blue, 3GB RAM, Super AMOLED Display, 32GB Storage, 4000mAH Battery)

M.R.P.: ₹ 10,000.00 Deal of the Day: ₹ 7,999.00     FREE Delivery .  Details Ends in 07h 13m 46s You Save: ₹ 2,001.00 (20%) Inclu...